उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत
चित्रकूट: सिंचाई विभाग द्वारा ”प्रगति पथ यात्रा” एवं ”जनचौपाल” का आयोजन, सिंचाई से जुड़े विषयों से अवगत कराया गया

– वीरेंद्र शुक्ला चित्रकूट
चित्रकूट। सिंचाई प्रखंड प्रथम कर्वी चित्रकूट द्वारा आज प्रगति पथ यात्रा एवं जन चौपाल का सफल आयोजन किया गया। यह यात्रा सायंकाल 04:00 बजे पयश्वनी मुख्य नहर के 15.990 किमी से प्रारंभ होकर, चित्रकूट जनपद में स्थित कर्वी ब्लॉक के ग्राम कुचारम में समाप्त हुई। तत्पश्चात कुचारम ग्राम में जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें कृषकों व जनप्रतिनिधियों के साथ विभागीय उपलब्धियों और सिंचाई से जुड़े विषयों पर सीधा सार्थक संवाद किया गया। इससे ग्रामीणों में विभाग द्वारा विगत वर्षों में किए गए कार्यों के संबंध में सकारात्मक संदेश गया। किसानों को विभाग द्वारा नहरों के सुगम संचालन हेतु आगामी कार्यों की कार्ययोजना के विषय में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में अधिशासी अभियंता सिंचाई शशिकांत प्रसाद द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर सिंचाई प्रखंड प्रथम के सहायक अभियंता संजय गौतम, अवर अभियंता अजय यादव, जय प्रकाश, देवेंद्र शुक्ला,समाज सेवी शंकर यादव सहित तमाम जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।








