स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। आज दिनांक 17 जून को स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आलमबाग कार्यालय, लखनऊ में सम्पन्न हुई।
बैठक में एसोसिएशन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से 10 जुलाई को देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिवस को भव्य एवं गरिमामय रूप से मनाए जाने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
इसके अतिरिक्त, एसोसिएशन के विस्तार, संगठन को अधिक सशक्त बनाने तथा उसके प्रभावी प्रचार-प्रसार के संबंध में भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद द्विवेदी,राहुल सेन सक्सेना, के.के.दूबे, सुरेश शुक्ला, मनोज त्रिपाठी,अंकित उपाध्याय, ऋषभ यादव, लक्ष्मीकांत तिवारी एवं आशुतोष मिश्रा उपस्थित रहे।








