ताजा खबरदिल्लीभारत

लाखों युवाओं के सपनों पर प्रहार कर रही मोदी सरकार – राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के कोटा में आयोजित छात्र सम्मेलन से पहले जेन-ज़ी का खासतौर पर आह्वान किया है और कहा है कि केंद्र की मौजूदा मोदी सरकार लाखों युवाओं के सपने पर प्रहार कर रही है। श्री गांधी ने कहा कि हर पेपर लीक, परीक्षाओं का रद्द होना और अधूरी भर्ती सिर्फ व्यवस्था की विफलता नहीं है, बल्कि यह लाखों सपनों पर प्रहार है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मेरे युवा और जेन-ज़ी साथियों, मेरे मन में एक बात बिलकुल साफ है और आपको भी इसे अपने दिल में बिठा लेना चाहिए…भारत के हर युवा का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की जि़म्मेदारी है।

उन्होंने लिखा कि लेकिन जिम्मेदारी और ईमानदारी-ये दोनों ही बातें मोदी सरकार की सोच से परे हैं। पेपर लीक, परीक्षा का कुप्रबंधन, रद्द हुई भर्तियां, आसमान छूती फीस, निजीकरण, घोटाले-ये वही तरीके हैं जिनसे वह हर दिन लाखों युवाओं के सपने तोड़ रही है। याद रखिए, युवाओं का भविष्य ही देश का भविष्य तय करेगा। मैं आप सभी को यही बात विस्तार से बताना चाहता था। इसीलिए मैं आपसे आह्वान कर रहा हूं-आइए, ‘छात्रों की आवाज’ को कोटा में एक जोरदार संघर्ष-घोष में बदल दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *