ताजा खबरभारतराज्य

Monsoon: भीषण गर्मी के बीच केरल पहुंचा मानसून, झमाझम बारिश शुरू

नई दिल्ली। भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon) ने केरल में दस्तक दे दी है। IMD ने मानसून के केरल पहुंचने की पुष्टि की है। IMD के मुताबिक अपने सामान्य समय से दो दिन पहले ही केरल में मानसून ने एंट्री की है। इसके चलते राज्य के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। बता दें की मौसम विभाग ने 1 जून तक मानसून के केरल तट पर पहुंचने की बात कही थी। लेकिन रेलम चक्रवात के चलते केरल के पूर्वोत्तर हिस्सों में मानसून ने 30 मई को ही दस्तक दे दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक 1 से 3 जून को मानसून के तमिलनाडू और दक्षिण कर्नाटक के भीतरी हिस्से में पहुंचने की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और असम में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख 5 जून बताई जा रही है। केरल में दस्तक देने के बाद यह उत्तर भारत की तरफ बढ़ जाएगा। मानसून के आगे बढ़ने का अपना एक तय रास्ता होता है जिसके जरिए यह आगे बढ़ता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून पूरे देश में 15 जुलाई तक पहुंच जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *