ताजा खबरभारतराज्य

भारतीय नौसेना के डॉकयार्ड में रख रखाव के लिए गए जहाज में लगी आग

मुंबई। मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में रखरखाव के लिए गए भारतीय नौसेना के जहाज में रविवार देर शाम आग लग गई। आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी और कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जहाज पर नियमित रखरखाव कार्य करते समय जहाज के ड्यूटी स्टाफ ने आग का पता लगाया। जहाज की अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाने के लिए तुरंत अभियान शुरू किया और नौसेना डॉकयार्ड अग्निशमन दल और आसपास की अन्य इकाइयों से अतिरिक्त बल भेजा गया। उन्होंने बताया कि बाद में आग पर काबू पा लिया गया। जहाज को कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *