ताजा खबरदिल्लीभारत

जल्दी होने वाली है मानसून की एंट्री, 27 मई को केरल तट से टकराएगा मानसून

नई दिल्ली। भीषण गर्मी और लू से परेशान दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के लोगों के लिए गुड न्यूज है। दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि इस बार कई इलाकों में मानसून की एंट्री जल्दी होने वाली है। दक्षिण बंगाल की खाड़ी, दक्षिणी अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह और उत्तरी अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में मानसून ने मंगलवार को दस्तक दे दी है। इसके अगले तीन से चार दिन में और रफ्तार पकडऩे की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल तट से टकराएगा।

आमतौर पर यह पहली जून को केरल पहुंचता है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन के लिए आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, पूर्वोत्तर भारत में भी अगले पांच दिनों तक भारी बारिश और तूफान का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *