उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

पति के साथ नागपंचमी का पर्व मनाने मायके आई नव विवाहिता प्रेमी संग फरार

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में अपने पति के साथ नागपंचमी का पर्व मनाने मायके आई नव विवाहिता प्रेमी संग फरार हो गई। एक माह पूर्व ही आठ जून को उसका विवाह हुआ था। परिजनों का आरोप है कि वह अपने साथ शादी में दिए गए लाखों रुपयों के आभूषण भी ले गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस अब युवती की तलाश में जुट गई है।

जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के खाजा गांव निवासी सुलोचना ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि उसने अपनी बेटी चंदानी का विवाह आठ जून को प्रतापगढ़ जिले के कौशलपुर निवासी शुभम पांडेय के साथ किया था। नौ जून को शादी के बाद लड़की की विदाई कर दिया। शादी के बाद चांदनी अपने ससुराल में हंसी खुशी के साथ रह रही थी। शादी के बाद 25 जुलाई को चांदनी अपने पति शुभम के साथ नागपंचमी का पर्व मनाने मायके आई थी। अचानक घर चांदनी गायब हो गई। काफी खोज बीन के बाद पता चला कि चांदनी सुल्तानपुर के अन्नू नाम के युवक के साथ फरार हो गई। चांदनी अपने साथ काफी आभूषण भी ले गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *