उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

लखनऊ : नवयुवक की माँ को डिजिटल अरेस्ट कर ऐंठे 20 हजार रूपये, पैसे वापस माँगने पर मिली जान से मारने की धमकी

लखनऊ। मामला लखनऊ के इन्दिरा नगर का है जहाँ एक माँ को उसके बेटे रवि (बदला हुआ नाम) की गिरफ्तारी व पुलिस द्वारा पिटाई से डरा कर ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लिया और 20 हजार रूपये ऐंठ लिए।
उक्त महिला के साथ जालसाजी का यह वाक्या कानपुर परीक्षा देने गए बेटे द्वारा लड़की से छेडछाड़ के मामले में गिरफ्तारी बताकर और पिटाई करने की आवाज सुनाकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 20 हजार रूपये ऐंठ लिए।
भुक्तभोगी महिला को बुधवार की दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर जालसाजी करने वाले ने राहुल नाम लिखे 9244635528 नं0 से व्हाट्सएप काॅल की जिसकी डीपी पर एक नकली पुलिस अधिकारी की फोटो लगी हुई थी। जालसाज ने फोन पर महिला से पूछा कि ‘तुम्हारा लड़का कहाँ है?’ इतनी बात सुनते ही महिला कुछ घबरा गई और अपने बेटे के बारे में पूछा। महिला इस बात से जालसाज ने पुलिस की रौबदार बनाकर कहा कि तुुम्हारा बेटा लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पकड़ा गया है। जालसाज ने महिला को और डराने के लिए उसके बेटे के पिटाई और रोने की आवाज भी सुनवाई जिससे महिला बहुत घबरा गई और अपने बेटे के मोबाइल पर फोन करने की बात भी नहीं सोच पाई। जालसाज ने महिला के घबराने का फायदा उठाते हुए उससे 40 हजार पेटीएम या गूगल पे करने की बात और न देने पर बेटे की और पिटाई करने की धमकी भी दी।


घबराई माँ ने 40 हजार देने में असमर्थता जताते हुए 20 हजार देने की बात कही और पेटीएम या गूगल पे न होने के बारे में भी जालसाज को बताया। तब जालसाज ने किसी साइबर कैफे जाकर पैसे आॅन लाइन ट्रांसफर करने को कहा और धमकी दी की किसी से इस बारे में बात न करे। हड़बडी व घबराहट में महिला ने जरूरत के समय के लिए रखे 20 हजार नजदीकी साइबर कैफे वाले को देकर 20 हजार रूपये ट्रांसफर करवा दिए। जिस नम्बर पर यह रकम ट्रांसफर हुई वह नम्बर 8273772667 शाहजहाँ के नाम के जालसाज के नाम पर है।

 

 


इसके कुछ समय बाद जब महिला ने अपने बेटे रवि को फोन लगाकर उसका हालचाल जानना चाहा तो बेटे की सामान्य आवाज में सुनकर उसके पुलिस में पकड़े जाने की बात पूछी। बेटे को सकुशल जानकर महिला को अपने साथ हुए इस जालसाजी का अनुमान हो गया। जिसकी जानकारी महिला ने अपने पति व बेटे को दी। जिसके बाद रवि ने जालसाजों से पैसे वापस लेने के लिए व्हाट्सएप नं0 9244635528 पर काॅल की और पैसे वापस करने की बात कही। काॅल पर अनीस नाम के युवक ने फोन उठाकर कहा कि मैं बिहार से बोल रहा हूँ और मेरा यह नम्बर हैक कर लिया गया है जिसकी मैने साइबर सेल में शिकायत भी दर्ज करायी है। रवि ने जालसाज अनीस से शिकायत की रिसीबिंग व्हाट्सएप करने को कहा तो अनीस ने एक शिकायत पत्र व्हाट्सएप किया जो की किसी दिनेश कुमार के नाम पर थी। रवि ने जालसाज को डाँटते हुए कहा कि शिकायती पत्र किसी और से है तुम तो अनीस हो?
रवि के अनुसार तब जालसाज और उसके साथियों जिसमें एक महिला भी थी ने रवि को जान से मारने की धमकी देते हुए फोन काट दिया। महिला जालसाज की धमकी की वजह से रवि और उसकी माँ अब पुलिस में जाने से कतरा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *