कुकिंग प्रतियोगिता “कहीं गुम न हो जाए- सीजन 8 ” में शैली रस्तोगी ने जीता प्रथम पुरस्कार

लखनऊ। लेट्स गिव बैक के तत्वावधान में “कहीं गुम न हो जाए- सीजन 8” की कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन आशियाना के चांसलर क्लब में हुआ। कुकिंग प्रतियोगिता में लगभग 40 महिलाओं ने अपने व्यंजनों का हुनर दिखाया।
यह प्रतियोगिता आम प्रतियोगिताओं से अलग है इसमें भारत के लुप्त प्राय व्यंजन जो हमारे स्वास्थ्य और सेहत के लिए फायदेमंद है वह लेकर आते हैं। संस्था की कोऑर्डिनेटर एवं जज मास्टर सेफ नंदिनी बताती हैं कि यह संस्था बहुत अधिक स्थिरता से काम कर रही है भारतीय कला और संस्कृति को स्वस्थ जीवन शैली भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्वर्गीय बबीता सक्सेना द्वारा 2016 में एन जी ओ स्थापित किया गया था। संस्थापिका बबीता सक्सेना के सपनों को साकार करने के लिए रिटायर्ड कर्नल अतुल सक्सेना ने स्वयं को तन मन धन से ग्रुप के लिए समर्पित कर दिया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के लिए प्रतिभागी चुने गए। जिसमें प्रथम पुरस्कार शैली रस्तोगी, द्वितीय पुरस्कार, प्रीमल अग्रवाल, तृतीय पुरस्कार पल्लवी जैन को मिला। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया।
“कहीं गुम न हो जाए-भाग -8 ” इससे पहले सात भाग संपन्न हो चुके हैं। यह नेशनल लेवल की कुकिंग प्रतियोगिता है जिसमें विभिन्न राज्यों ने हिस्सा लिया। हर राज्य के श्रेष्ठ तीन प्रतिभागी दिल्ली में संपन्न होने वाले फाइनल में अपना भाग्य आजमायेंगे। उत्तर प्रदेश का राज्य स्तरीय फाइनल सितंबर में होगा । जिसके ज्यूरी सदस्य शेफ विनोद सैनी, शेफ जुल्फिकार हुसैन और मिस अलका सिंह तोमर, एवं नंदिनी दिवाकर होंगी। आयोजकों और प्रतिभागियों को सफलता के लिए हमारी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।