ताजा खबरदुनिया

मोरक्को की सडक़ों पर उतरे जेन-ज़ी, स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन, 2 की मौत

रबात। नेपाल में हाल ही में हुए जेन-ज़ी के आंदोलन के बाद अब मोरक्को की सडक़ों पर इन दिनों हाहाकार मचा है। जेन जेड युवाओं का ग्रुप ‘जेन-ज़ी 212’ स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सडक़ों पर उतर आया है। बुधवार रात युवाओं का आंदोलन हिंसक हो गया। दरअसल बुधवार रात आंदोलनकारी सरकार के खिलाफ सडक़ों पर भारी संख्या में उतर गए और नारेबाजी करने लगे। वे बैरिकेडिंग तोड़ कर आगे आगे बढ़ते रहे। इस बीच पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। इस दौरान कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद प्रदर्शनकारी और भी ज्यादा उग्र हो गए। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगा दी। सार्वजनिक सेवाओं की स्थिति को लेकर हुआ प्रदर्शन हिंसक हो गया और पुलिस को स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए दक्षिणी शहर में गोलीबारी करनी पड़ी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *