ताजा खबरभारतमनोरंजन

पंकज धीर को ‘महाभारत’ में कर्ण नहीं, बल्कि इस किरदार को निभाने का मिला था ऑफर

मुंबई। बॉलीवुड फ़िल्मों के निर्देशक और निर्माता बी.आर.चोपड़ा के लोकप्रिय धारावाहिक ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका के जरिए दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाले पंकज धीर को इस सीरियल के पहले अर्जुन का किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। पंकज धीर को महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाने से लोकप्रियता मिली थी। हालांकि, शुरुआत में शो में उन्हें अर्जुन की भूमिका निभाने का अवसर दिया गया था। इस किरदार के लिए उन्हें कुछ सीन में महिला का गेटअप रखने और मूंछें मुंडवाने को कहा, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। बाद में अर्जुन का किरदार फिरोज खान को दिया गया। हालांकि बाद में बी.आर.चोपड़ा ने पंकज धीर को कर्ण की निभाने का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

महाभारत सीरियल से पंकज धीर घर-घर में मशहूर हो गए थे। कुछ लोग उनके असली नाम से ज्यादा उन्हें कर्ण के नाम से जानते थे। उनका यह किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि कई पाठ्यपुस्तकों में उनके चित्र को ‘कर्ण’ के संदर्भ के रूप में इस्तेमाल किया गया और करनाल और बस्तर के मंदिरों में उनकी मूर्तियों को ‘कर्ण’ के रूप में पूजा जाता है।

पंकज धीर का जन्म 09 नवंबर, 1959 को पंजाब में हुआ था। उन्होंने 1970 में फिल्म परवाना से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद वह फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिका निभाने लगे। वर्ष 1988 में बी.आर.चोपड़ा के टीवी शो महाभारत से उन्हें देशभर में पहचान मिली और उन्हें फिल्मों में सहायक किरदार दिए जाने लगे।

वर्ष 2006 में पंकज धीर ने अपने भाई सतलुज धीर के साथ मिलकर मुंबई के जोगेश्वरी में एक शूटिंग स्टूडियो, विजेज स्टूडियोज़ की स्थापना की। वर्ष 2010 में, उन्होंने मुंबई में एक्टर गुफी पेंटल के साथ एक्टिंग एकेडमी खोली, जिसके संकाय प्रमुख अभिनेता गुफी पेंटल थे। पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर भी जाने-माने अभिनेता हैं। पंकज धीर ने जीवन एक संघर्ष, सौगंध, सनम बेवफा, आशिक आवारा, सोल्जर, रिश्ते, बादशाह, अंदाज, जमीन, टार्जन द वंडर कार समेत कई फिल्मों में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *