उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

आचार्य नागार्जुन की स्मृति में विश्व आयुर्वेद परिषद द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। भारत के महान वैज्ञानिक एवं प्रसिद्ध रसायन शास्त्री आचार्य नागार्जुन की स्मृति में आज 18 अक्टूबर 2025 को धनवंतरी जयंती के अवसर पर विश्व आयुर्वेद परिषद द्वारा आई.एम.ए भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सायं 4 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा धन्वंतरी जी एवं आचार्य नागार्जुन की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय ” वयस्थापना, अवस्था पर नियंत्रण हेतु रसायन “ था।

आयोजित कार्यक्रम में शहर एवं बाहर के चिकित्सक बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित कई चिकित्सकों को आयुर्वेद चिकित्सा व चिकित्सा सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *