
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान वोट चोरी के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर राजनीति गरमा गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर एजेंडा विहीन होने का आरोप लगाया। राहुल गांधी के दावों पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि राहुल गांधी देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जिस तरह से कांग्रेस एजेंडा-विहीन हो गई है, वह झूठ फैलाकर देश को गुमराह कर रहे हैं। उधर, कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा बयान दिया है। हुड्डा ने कहा कि वोट चोरी की जगह हरियाणा की सरकार ही चोरी की गई। चुनाव के नतीजे सबके लिए आश्चर्यचकित करने वाले थे।
उन्होंने कहा कि किसी भी एक्जिट पोल ने 29 से ज्यादा सीटें बीजेपी को नहीं दी थीं लेकिन ऐसा हुआ कि भाजपा की जीत हुई और कांग्रेस चुनाव हार गई। हरियाणा की पिछले 2 से 3 चुनाव आप देखिए जो पोस्टल बैलट जीतता है वहीं चुनाव जीतता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।






