
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण के दौरान लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी सदन में भारी हंगामा देखने को मिला। इस दौरान कुछ विपक्षी सांसदों के टेबल पर चढऩे और आसन की ओर कागज उछालने की घटनाओं के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कड़ा रुख अपनाया। अनुशासनहीनता को लेकर कार्रवाई करते हुए स्पीकर ने विपक्ष के आठ सांसदों को संसद के मौजूदा बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया।
निलंबित किए गए सांसदों में कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, डीन कुरियाकोस, किरण कुमार रेड्डी, मणिक्कम टैगोर के अलावा गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, प्रशांत पोडोले और सीपीएम के एस. वेंकटेश्वरन शामिल हैं। इन सभी पर सदन की कार्यवाही के दौरान आसन की अवमानना और कागज फेंकने जैसे आरोप लगाए गए हैं, जिसके चलते उन्हें बजट सत्र में हिस्सा लेने से रोक दिया गया है।

100% PURE MUSTURD OIL (ADVERTISEMENT)









