ताजा खबरदिल्लीभारत

संसद को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में लिखा, ”अफजल गुरु की याद में दिल्ली बनेगा खालिस्तान”

नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे संसद के बजट सत्र के बीच सोमवार को बम धमाके की धमकी दी गई। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पूरे दिल्ली-एनसीआर में अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के स्कूलों को मिले ईमेल में लिखा है कि 13 फरवरी को दोपहर 1.11 बजे भारतीय संसद के अंदर विस्फोट होगा। धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल कर्मियों और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंच गई और तलाशी अभियान शुरू किया। ईमेल में लिखा है, आज शहीद अफजल गुरु की याद में दिल्ली बनेगा खालिस्तान। दोपहर 1.11 बजे स्कूलों में धमाका होगा।

हिंदुस्तानी संसद में 13 फरवरी को 1.11 बजे बम चलेगा। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और एस जयशंकर खालिस्तान वालों के दुश्मन हैं। पंजाब होगा खालिस्तान। ईमेल के नीचे खालिस्तान नेशनल आर्मी लिखा हुआ है, जिसमें गुरांख सिंह और रुकन साहवाला का नाम लिखा है। पुलिस ने तकनीकी मदद से ईमेल भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *