सपा ने आयोजित किया लखनऊ का प्रथम PDA प्रहरी, BLA एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह

लखनऊ। आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष फाखि़र सिद्दीकी की अध्यक्षता में लखनऊ शहर के अन्तर्गत आने वाली पांचो विधानसभाओं में से 173- लखनऊ पूर्वी विधानसभा में शहर का पहला PDA प्रहरी, BLA एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो0 रमेश दीक्षित रहे।

100% PURE MUSTURD OIL (ADVERTISEMENT)
PDA प्रहरी, BLA एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन करते हुये महासचिव लखनऊ महानगर गौरव सिंह यादव ने समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, पार्षदों/पूर्व पार्षदों/पूर्व पार्षद प्रत्याशियों एवं संगठन द्वारा बनाये गये विधानसभा के समस्त BLA का कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति को लेकर अपने सम्बोधन में उन सभी का स्वागत किया।

पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष हरिश्चन्द्र लोधी और पूर्वी विधानसभा महासचिव रामसजीवन ने कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष फाखि़र सिद्दीकी एवं मुख्य अतिथि प्रो0 रमेश दीक्षित से एवं कार्यक्रम में आये मुख्य एवं वरिष्ठ नेताओं से महापुरूषों डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर, डॉ0 राम मनोहर लोहिया, नेताजी मुलायम सिंह यादव की फोटो पर माल्यार्पण करके उनको श्रद्धा सुमन आर्पित कराया।
कार्यक्रम के दौरान लखनऊ महानगर अध्यक्ष फाखि़र सिद्दीकी द्वारा पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले वरिष्ठ नेताओं को शाल देकर एवं पार्षदों/पूर्व पार्षदों एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशियों को माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। विधानसभा संगठन प्रभारी राजकुमार मौर्या एवं संगठन सहप्रभारी डी0 के0 पाल द्वारा विधानसभा कमेटी, कार्यक्रम में आये सभी BLA कार्यकर्ताओं को समाजवादी गमछा एवं टोपी पहनाकर सबका सम्मान किया गया।
PDA प्रहरी, BLA एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुये महानगर अध्यक्ष फाखि़र सिद्दीकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अन्य सीटों के साथ-साथ समाजवादी पार्टी अब की बार 173- लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट भी जीतने जा रही है और मा0 अखिलेश यादव जी 2027 में पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे है। उन्होने सभी पार्टी नेताओं एवं BLA कार्यकर्ताओं यह प्रण दिलाया कि सभी साथी अपने-अपने पोलिंग/बूथों पर एकजुट होकर मतदाता वोटर लिस्ट मे फार्म-6, 7, 8 मे बढ़-चढ़ कर कार्य करे और क्षेत्रीय जनता की मद्द करें।
कार्यक्रम के अन्य मुख्य वक्ताओं में पूर्व मेयर प्रत्याशी वन्दना मिश्रा, प्रो0 रमेश दीक्षित, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग भदौरिया, विजय सिंह यादव, अंशू केडिया, प्रदेश सचिव वीर बहादुर सिंह, अनुराग मिश्रा, उपेन्द्र कुमार सिंह, अहतर हुसैन रहे।
कार्यक्रम में पार्षद/पूर्व पार्षदों में सुरेन्द्र वाल्मीकि, मो0 औवेश, शार्मिला महाराज, फरहान हसन, आयूष मिश्रा, जतिन यादव अउवा, उदय प्रताप सिंह, गोविन्द यादव सहित विद्या यादव, चिंता देवी, महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्या, रजी अहमद, सतीश रावत, प्रशांत यादव, मो0 इफ्तिखार, पवन यादव, मनीष यादव, राकेश कुमार रावत, राजवीर सिंह, महानगर सचिव विनय कुमार यादव, डी0के0 पाल, कुलदीप वर्मा, जयराम कनौजिया, आनन्द श्रीवास्तव, अब्दुल्ला औवेस, मो0 रेहान, रामपाल यादव, शोभित हर्ष, मो0 वसीक, हरजीत सिंह हनी, मो0 मोबिन, हर्ष सक्सेना, मिर्जा फरीद बेग, राजेन्द्र तिवारी, रिजवान अहमद रानू निर्वाचन प्रभारी कलीम-उर-रहमान,व्यापारी नेता मनीष वर्मा, पूर्व महानगर महासचिव इरशाद अहमद गुड्डू अन्य मो0 हारून, शारिक सिद्दीकी, सरमद सिद्दीकी, अय्यूब लड्डन, सत्य प्रकाश मिश्रा, दिलशाद, जावेद अली, नन्दराम यादव, शादाब अजीम, जमशेद अहमद, हाजी इशहाक अहमद गुड्डू, अपर्णा सिंह, प्रकाश सिंह, ई॰ अरविंद यादव, सुनील तन्तुआ, मो॰मोबिन, आर॰पी सरोज, लालता प्रसाद, इमरान, क्वीनी सिंह, हर्ष गुप्ता, मो0 आसिफ, जयविन्द यादव, सुरेन्द्र यादव, मो0 जफर, अरशद, सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विधानसभा के कार्यकर्ता शामिल रहे ।









