Uncategorised

अवध एकेडमी विद्यालय में छात्र- छात्राओं के समग्र विकास के लिए क्लास प्रजेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

लखनऊ। भरत नगर, सीतापुर रोड स्थित अवध एकेडमी विद्यालय में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी क्लास प्रजेंटेशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दो दिवसीय इस क्लास प्रजेंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या पंकजा राय व अभिभावकों द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अलग-अलग दिनों व समय पर आयोजित इस क्लास प्रजेंटेशन में प्री प्राइमरी व प्राइमरी कक्षाओं के सभी छात्र- छात्राओं द्वारा शैक्षिक, सांस्कृतिक व गायन कार्यक्रमों की सामूहिक व एकल प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सभी अभिभावक अपने-अपने बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुति से बेहद प्रसन्न एवं स्कूल द्वारा उनके बच्चों को दी जा रही शिक्षा से खासे संतुष्ट नज़र आए।
कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय की प्राचार्या पंकजा राय ने अभिभावकों को कार्यक्रम में उपस्थित होने लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे विद्यालय ने विद्यालय के वार्षिकोत्सव के आयोजन के स्थान पर क्लास प्रजेंटेशन का कार्यक्रम इस वजह से आयोजित किया क्योंकि वार्षिकोत्सव में सिर्फ कुछ चुनें हुए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को ही अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल पाता है लेकिन क्लास प्रजेंटेशन के द्वारा उन कमजोर व आत्मविश्वास विहीन बच्चे भी आगे बढ़कर खुद को साबित कर पाते हैं और आत्मविश्वासी बनते हैं।
क्लास प्रजेंटेशन का कार्यक्रम विद्यालय की कोऑर्डिनेटर माॅनिशा भारद्वाज के निर्देशन में शिक्षिकाओं द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *