उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत
यूपी के दोनों डिप्टी सीएम को सीएम बनने का ऑफर, अखिलेश याादव ने 100-100 विधायक सपा में लाने की रखी शर्त

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर कुछ ऐसा कह दिया है, जिस पर अगले कई दिनों तक यूपी के सियासी गलियारों में चर्चा होनी तय है। दरअसल, रविवार को योगी आदित्यनाथ चार दिनों के लिए जापान के दौरे पर रवान हुए। इसी क्रम में सपा प्रमुख योगी सरकार को घेर रहे थे, तभी उन्होंने यूपी के दोनों डिप्टी सीएम को एक बार फिर सीएम बनने का ऑफर दे दिया।
हालांकि उन्होंने इसके लिए शर्त भी रखी है और शर्त है कि दोनों लोग 100-100 विधायकों को लेकर सपा में आएं। गोरखपुर में 19 लोगों की आंखों की रोशनी जाने के मामले में सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने अपनी पुरानी पेशकश फिर से दोहराई। उन्होंने कहा कि हम अपना पुराना ऑफर फिर से दे रहे हैं।









