उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

VIDEO : हमारे आपसी मतभेद का फायदा उठाकर कुछ लोग HIMS पर कब्जे का प्रयास कर रहें हैं – डॉ0 ऋचा मिश्रा

बाराबंकी। बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित हिन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (HIMS) में 28 फरवरी की सुबह उस समय हलचल मच गई थी जब कॉलेज की चेयरपर्सन डॉ. ऋचा मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष डॉ. अमोद कुमार सचान को उन्हीें के काॅलेज के सुरक्षाकर्मियों द्वारा मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया था। काफी देर तक हंगामा और तीखी नोकझोंक के बाद डॉ. सचान और उनकी पत्नी परिसर में प्रवेश करने में सफल रहे, जहां उन्होंने नए कॉलेज प्रबंधन को गैर कानूनी बताते हुए उन पर अवैध कब्जे और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. ऋचा मिश्रा ने बताया कि हिन्द मेडिकल कॉलेज एक ट्रस्ट के अधीन है, जिसमें मूल रूप से सात सदस्य थे। जिनमें से 2 लोगों ने इस्तीफा दे दिए और 2 लोगों का स्वर्गवास हो चुका है। अब हिन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के ट्रस्टियों में मुख्य रूप से मैं यानी डाॅ0 ऋचा मिश्रा, डाॅ0 अमोद सचान एवं बी.के. सिंह जी हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि खुद को काॅलेज के वाइस चेयरपर्सन पद पर आसीन करने वाले वरूण श्रीवास्तव  एवं मेरे द्वारा समस्त रिकार्ड्स के रखरखाव व देखरेख के लिए नियुक्त की गई दीप्ती नाम की एक कर्मचारी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर साजिश रचकर पुरानी कमेटी को अनाधिकृत तरीके से भंग कर दिया और खुद को अध्यक्ष व अन्य पदों पर घोषित कर लिया। जबकि ट्रस्ट के बायलाॅज़ के मुताबिक वाइस चेयरपर्सन वही हो सकता है जो इस ट्रस्ट का ट्रस्टी हो, इस ट्रस्ट में मैं, डॉ. अमोद सचान और बहराइच के डॉ. बी.के. सिंह ही वैध ट्रस्टी हैं।
डॉ. ऋचा मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में नियुक्त एक अधिकारी ने दस्तावेजों पर कब्जा कर लिया और डॉ. बीके सिंह के परिवार को गुमराह कर पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी गठित करने की साजिश रची।

डॉ. ऋचा मिश्रा ने कहा कि जिस काॅलेज को मैनें और डाॅ0 अमोद सचान ने कई वर्षों के मेहनत, संघर्ष और समर्पण के साथ बाराबंकी व आसपास के जनपदों के छात्र-छात्राओं के भविष्य को उज्जवल करने व मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सुविधाओं , कड़े व उचित नियमों तथा अनुशासन के साथ स्थापित किया था आज उसमें अनुशासन को ताक पर रख कर होली का हुडदंग किया जा रहा है जिससे मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

मीडिया द्वारा पूछने पर कि ‘क्या आप सभी ट्रस्टियों में आपस में नहीं बन रही है जिसका फायदा ये लोग उठा रहे है ?’ इसे स्वीकारते हुए डॉ. ऋचा मिश्रा ने मीडिया से कहा कि ‘कहा जाता है कि अन्तः कलह की वजह से तो रामायाण व महाभारत हो गए थे। लेकिन हम आपस में इसे सुलझा लेंगे’।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *