ताजा खबरबिहारभारत

सरकारी नौकरियों और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे 50 लाख घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाया – भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

बिहारभाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिला में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए नवीन ने दावा किया कि बंगाल में 50 लाख से ज्यादा घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाया गया है। पश्चिम बंगाल में एक दिन पहले ही स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) के बाद जारी वोटर लिस्ट से 63.66 लाख नाम हटाए गए हैं। कूच बिहार में पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए नवीन ने आरोप लगाया कि जिन्हें मतदाता सूची से हटाया गया है वे ‘घुसपैठिए’ थे, जो सरकारी नौकरियों और वास्तविक नागरिकों के लिए बनी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से 50 लाख से अधिक घुसपैठियों को हटा दिया गया है।

ये घुसपैठिए न केवल वैध नागरिकों के अधिकारों का हनन कर रहे थे, बल्कि देश की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे थे। भाजपा अध्यक्ष नवीन ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फर्जी दस्तावेज हासिल करने में मदद करके घुसपैठियों को संरक्षण प्रदान किया। नवीन ने तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने मतदाता सूची में घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों का रुख किया, क्योंकि वे उनकी पार्टी का वोट बैंक हैं, लेकिन जब महिलाएं अपमान का सामना करनी हैं, तो आप नजरें चुरा लेते हैं।’ उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को हमारा संदेश है कि अब उन्हें बंगाल की धरती से बाहर निकाले जाने का समय आ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *