ताजा खबरदुनियाभारत

भारत ने खामेनेई की मौत पर जताया शोक, विदेश सचिव ने कंडोलेंस बुक पर हस्ताक्षर कर श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली। अमरीका-इजरायल और ईरान जंग के छठे दिन यानी गुरुवार को भारत ने पहली बार खामेनेई की मौत पर शोक जताया है। भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास जाकर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर संवेदना जताई। उन्होंने कंडोलेंस बुक पर हस्ताक्षर कर श्रद्धांजलि दी। खामेनेई के निधन के बाद दुनिया भर के कई देशों से शोक संदेश भेजे जा रहे हैं। अमरीका-इजराइल के हमले में 28 फरवरी को खामेनेई की मौत हो गई थी। ईरान ने एक दिन बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *