ताजा खबरदुनिया

पाकिस्तान ने उड़ाए अफगानिस्तान के कई शहर, हवाई हमलों से महिलाओं और बच्चों की मौत

काबुल। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव एक बार फिर हिंसक मोड़ ले चुका है। अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने शुक्रवार तडक़े जानकारी दी कि पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में नागरिक ठिकानों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तानी बलों ने अफगानिस्तान के कई प्रमुख प्रांतों और शहरों को निशाना बनाया, जिनमें राजधानी काबुल, कंधार और पक्तिया शामिल हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया कि कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी बमवर्षकों ने सीधे तौर पर रिहायशी घरों को निशाना बनाया। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों के मारे जाने की भी सूचना है। हालांकि, कुछ हमले खाली रेगिस्तानी और निर्जन क्षेत्रों में भी हुए हैं। इस सैन्य कार्रवाई में एक बड़ा आर्थिक नुकसान कंधार में हुआ है। श्री मुजाहिद के अनुसार, पाकिस्तानी वायुसेना ने कंधार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित निजी एयरलाइन कम एयर के एक ईंधन डिपो पर हमला किया, जिससे हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। यह ताजा हमला पिछले कुछ दिनों से जारी सीमा विवाद और हमलों की श्रृंखला का हिस्सा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *