ताजा खबरदुनिया

पेंटागन ने ईरान के खिलाफ युद्ध के लिए व्हाइट हाउस से 200 अरब डॉलर की मांग की

वाशिंगटन। ईरान के खिलाफ युद्ध लड़ रहे अमरीका को और पैसे की जरूरत है। इसके लिए अमरीकी रक्षा विभाग पेंटागन ने व्हाइट हाउस से 200 अरब डॉलर (18.66 लाख करोड़ रुपए) से अधिक धनराशि के अनुरोध को मंजूरी देने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि अमरीका का युद्ध विभाग ईरान के खिलाफ और अधिक सैनिक तैनात करना चाहता है और युद्ध में अमरीका पहले ही अरबों डॉलर खर्च हो चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, यह अनुरोध मौजूदा खर्च से कहीं अधिक होगा और एक ऐसी राशि है, जिसका कांग्रेस में कड़ा विरोध हो सकता है।

इसका उद्देश्य उन हथियारों के भंडार को फिर से भरना है, जो पिछले तीन हफ्तों में अमरीकी और इजरायली सेनाओं द्वारा किए गए हजारों हमलों के कारण तेजी से कम हो गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि युद्ध की लागत पहले सप्ताह में ही 11 अरब डॉलर से अधिक हो गई थी और अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सीमित जनसमर्थन के बीच अतिरिक्त धन की उपलब्धता एक बड़े राजनीतिक संघर्ष को जन्म दे सकती है। यह प्रस्ताव विदेशों में सैन्य खर्च पर अंकुश लगाने के पहले किए गए वादों के बावजूद आया है, जिससे वाङ्क्षशगटन के बढ़ते अभियान के स्तर एवं स्थिरता पर सवाल खड़े होते हैं।

ईरान ने कहा, ईरानियों-अमरीकियों पर थोपी गई है जंग 

ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने पेंटागन की इस मांग की आलोचना की है। अराघची ने यह जानकारी एक्स पर साझा की और लिखा कि इस चुनी हुई जंग को अभी सिर्फ तीन हफ्ते हुए हैं, जो ईरानियों-अमरीकियों पर थोपी गई है। उन्होंने लिखा कि यह 200 अरब डॉलर तो बस हिमशैल का सिरा यानी शुरुआत है, अमरीकी, बेंजामिन नेतन्याहू और कांग्रेस में बैठे उनके चमचों का शुक्रिया कर सकते हैं, जिनकी वजह से अमरीकी अर्थव्यवस्था पर खरबों डॉलर का इजरायल फस्र्ट टैक्स लगने वाला है।

छह दिन में 11 अरब डॉलर खर्च

अमरीकी रक्षा विभाग ने यह मांग तब की है, जब पिछले छह दिन के युद्ध में उसने 1.5 लाख करोड़ रुपए (11 अरब डॉलर) और पिछले 100 घंटे में करीब 34,000 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *