ताजा खबरदुनियाभारत

ब्रह्मोस बनाने वाले रूसी वैज्ञानिक अलेक्जेंडर का निधन, भारत के नेक्स्ट जेनरेशन प्रोजेक्ट को झटका

भारत-रूस के लिए दुखद खबर आई है। रूस के एक बड़े मिसाइल वैज्ञानिक अलेक्जेंडर लियोनोव का रविवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया। वह हाइपरसोनिक मिसाइल ज्रिकोन और भारत-रूस के नए ब्रह्मोस एनजी प्रोजेक्ट से जुड़े हुए थे। हालांकि उनकी मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी प्रशासन द्वारा अलेक्जेंडर की मौत पर आधिकारित तौर पर जानकारी नहीं दी गई है कि उनकी मौत कैसे हुई और कहां हुई? खास बात यह है कि अलेक्जेंडर लियोनोव रूस की अग्रणी डिफेंस कंपनी एनपीओ माशिनोस्ट्रोएनिया के सीईओ और चीफ डिजाइनर थे। एनपीओ माशिनोस्ट्रोएनिया वही कंपनी है, जिसके साथ मिलकर भारत की डीआरडीओ ने ब्रह्मोस मिसाइल विकसित की थी। यह कंपनी भारत में स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस की रूसी पार्टनर है। रूसी वैज्ञानिक का निधन न केवल रूस के अपूर्णीय क्षति है, बल्कि भारत के लिए भी झटका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *