उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

बरगढ़ रेंज में ‘वन प्रभाग स्तरीय स्पोर्ट्स मीट’ का आयोजन, विभिन्न रेंजों के 100 प्रतिभागियों ने लिया भाग

चित्रकूट। रेंजर बरगढ़ राजेन्द्र नेगी द्वारा चित्रकूट ‘वन प्रभाग स्तरीय स्पोर्ट्स मीट’ का सफल आयोजन किया गया, जिसमें प्रभाग के सभी 7 रेंज एवं मुख्यालय टीम ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर स्थानीय संस्थाओं जैसे सृजन फाउंडेशन एवं आजीविका की सहभागिता रही। साथ ही स्थानीय साधु-संत, जनप्रतिनिधि एवं आमजन भी भारी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम में व्यापक जन-सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान भंडारे का आयोजन किया गया तथा बरगढ़ रेंज कार्यालय के नवीनीकरण का उद्घाटन भी सम्पन्न हुआ। प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा उपस्थित स्टाफ एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *