लखनऊ (video) : ‘पंच परिवर्तन’ से समाज में होंगे सकारात्मक बदलाव – डाॅ.अशोक दुबे

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (ज्वाइन आरएसएस) की ओर से रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मेट्रो स्टेशन के निकट पीओसीटी सभागार में आरएसएस के मुख्य ध्येय समाज जागरूकता हेतु पंच परिवर्तन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक प्रमुख डाॅ.अशोक दुबे, श्याम त्रिपाठी व ज्वाइन आरएसएस के प्रान्त प्रमुख अजय जोशी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में पत्रकारों और सोशल मीडिया प्रभावक का सम्मान भी किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंच परिवर्तन के पाँच विषयों – कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्व की पहचान और नागरिक कर्तव्यों का पालन को बढ़ावा देना और समाज में इन संकल्पों के साथ जुड़ना है। यह कार्यक्रम आरएसएस के १००वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित एक व्यापक ‘पंच परिवर्तन कार्यक्रम’ का हिस्सा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मानना है कि पंच परिवर्तन कार्यक्रम को सुचारू रूप से लागू कर समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। स्व के बोध से नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होंगे। नागरिक कर्तव्य बोध अर्थात कानून की पालना से राष्ट्र समृद्ध व उन्नत होगा। सामाजिक समरसता व सद्भाव से ऊंच-नीच जाति भेद समाप्त होंगे। पर्यावरण से सृष्टि का संरक्षण होगा तथा कुटुम्ब प्रबोधन से परिवार बचेंगे और बच्चों में संस्कार बढ़ेंगे। समाज में बढ़ते एकल परिवार के चलन को रोक कर भारत की प्राचीन परिवार परंपरा को बढ़ावा देने की आज महती आवश्यकता है।
इस अवसर पर बोलते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचार प्रमुख डाॅ.अशोक दुबे ने पंच परिवर्तन के विषय सामाजिक समरसता,कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण,स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य विषय पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. अशोक दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण हो गये हैं। शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के विषय को लेकर संघ कार्यकर्ता समाज के बीच जायेंगे। इस दौरान संघ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता देष के विभिन्न स्थानों तथा समाज के सभी वर्गों तक पंच परिवर्तन में पांचों आयामों को पहुंचाने का लक्ष्य संघ ने रखा है। डॉ.अशोक दुबे ने पंच परिवर्तन के विषय को अपने जीवन में उतारने का आग्रह किया।
पंच परिवर्तन समाज जागरण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया जगत से एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया गया। इस अवसर पर सुरेश सिंह, विजय मिश्र, वीरेन्द्र पाण्डेय, मधुकर पाण्डेय, विशाल यादव, प्रिन्स ठाकुर,राजकुमार, रमनसोनकर, प्रशान्त त्रिपाठी, अमित पाण्डेय, आशुतोष शुक्ला, बालेन्द्र सिंह, दयाशंकर चैबे, धर्मवीर राजपूत, हिमांशु, मानस मिश्रा, मुन्ना त्रिपाठी, शैलेन्द्र राय, शिवेन्द्र सिंह और प्रभात शर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं राकेश उपाध्याय एडवोकेट, बृजनन्दन राजू,भाग शारीरिक प्रमुख संजय, डा.मयंक, सौरभ शुक्ला, श्रेयश अग्रवाल और दिवाकर सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। यह सम्मान समारोह सेवा साधना समर्पण संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रेयश अग्रवाल जी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक अजय जोशी ने बताया कि शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के संकल्प के साथ अनेक आयोजन संगठन की ओर से तय किये गये हैं। उनमें से पंच परिवर्तन के विषय को लेकर यह कार्यक्रम किया गया है। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष ने किया।









