
तेहरान। ईरान और अमरीका के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान के शीर्ष सैन्य अधिकारी ने अमरीका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि कोई गलती हुई्र, तो कोई अमरीकी सुरक्षित नहीं रहेगा और क्षेत्र की आग अमरीका तथा उसके सहयोगियों को जला डालेगी। दूसरी तरफ तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक रास्ते भी तलाशे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच आने वाले दिनों में बड़ी वार्ता होने की संभावना जताई गई है। ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ अब्द अल-रहीम मौसवी ने सोमवार को कहा कि दुश्मन की छोटी-सी गलती हमें कार्रवाई करने की खुली छूट दे देगी। जब दुनिया एक शक्तिशाली ईरान का एक अलग रूप देखेगी और तब कोई अमरीकी सुरक्षित नहीं रहेगा।

100% PURE MUSTURD OIL (ADVERTISEMENT)
साथ ही इस क्षेत्र में लगी आग अमरीका और उसके सहयोगियों को जला देगी। मौसवी ने कहा कि अगर युद्ध छिड़ गया, तो क्षेत्रीय प्रतिरोध के पुरुष और महिलाएं इस क्षेत्र से बाहरी लोगों की मौजूदगी को पूरी तरह मिटा देंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरानी सशस्त्र बल किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ का यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब अमरीकी नौसेना ईरान के पास सैन्य तैनाती बढ़ा रही है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा था कि ईरान वाशिंगटन के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है। हालांकि, ट्रंप ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया है।









