उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

आकाशीय बिजली गिरने से द्वारिकापुरी निवासी अमित वर्मा का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

लखनऊ (इंदिरा नगर)। राजधानी के इंदिरा नगर स्थित द्वारिकापुरी कॉलोनी (सेक्टर 8) में आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ हाउस नंबर 24/A के निवासी अमित कुमार वर्मा के मकान पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली का झटका इतना भीषण था कि मकान के एक कमरे की पक्की दीवार पूरी तरह ढह गई और पक्की छत भी कई जगहों से टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस आकाशीय घटना के दौरान घर के भीतर लगे बिजली के उपकरण, पूरी इलेक्ट्रिक वायरिंग और लाइट के तार पल भर में जलकर पूरी तरह राख हो गए। गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे के समय अमित कुमार वर्मा और उनका परिवार बाल-बाल बच गया और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, मकान को बेहद गंभीर नुकसान पहुँचा है और अचानक हुए इस हादसे से पीड़ित परिवार गहरे सदमे और दहशत में है।
घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भी डर का माहौल है। पीड़ित गृहस्वामी अमित कुमार वर्मा ने शासन-प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और स्थानीय तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। मोहल्ले के लोगों ने भी बिजली विभाग से तुरंत संपर्क कर जले हुए तारों को ठीक करने और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उत्तर प्रदेश आपदा राहत कोष के तहत जल्द से जल्द उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *