ताजा खबरदिल्लीभारत

Loksabha Election: सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी ने किया मतदान

ई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में छह राज्यों एवं दो केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर शनिवार को पहले दो घंटों (पूर्वाह्न नौ बजे) तक मतदान औसतन 10.82 प्रतिशत रहा। सभी सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने बताया कि ओडिशा विधान सभा के तीसरे चरण के मतदान में बाकी 42 सीटों पर पहले दो घंटों में 7.28 प्रतिशत मतदान हुआ।

पूर्वाह्न नौ बजे तक सर्वाधिक 16.54 प्रतिशत मतदान पश्चिम बंगाल में दर्ज किया गया, जबकि महाराष्ट्र में सबसे कम 7.43 प्रतिशत मत पड़े। आयोग के सूत्रों के अनुसार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गई हैं, मतदान शांति पूर्ण ढंग से चल रहा है। गर्मी से बचाने के लिए मतदाताओं के लिए पेयजल और छाया के लिए सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। छठे चरण में विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में मतदान प्रतिशत नौ बजे तक इस प्रकार रहा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा को हराना है इसलिए हमने बीजेपी के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से निकलते समय राहुल गांधी मां के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *