ताजा खबरभारतराज्य

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी में महिला सहित 9 लोगों की गई जान, कई घायल

इंफाल। मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। राज्य के खमेनलोक इलाके में गोलीबारी के दौरान एक महिला सहित 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह मौतें खमेनलोक इलाके में देर रात हुई फायरिंग की घटना में हुई हैं। बता दें कि मणिपुर में कूकी और मैतेई समुदाय के बीच छिड़ी इस हिंसा में अब तक 115 लोगों की जान जा चुकि है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात को भारी संख्या में सशस्त्र उपद्रवियों ने एक कूकी गांव में हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और उपद्रवियों के साथ फायरिंग हुई। पुलिस ने बताया कि रात को 10 बजे के करीब फायरिंग हुई, इसमें 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लाख घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *