उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

लिवइन पार्टनर की हत्या की आरोपी मॉडल श्रद्धा गिरफ्तार

लखनऊ। लिवइन पार्टनर और कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में 11 दिन से फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने श्रद्धा के साथ उसकी बहन और ड्राइवर दानिश को भी हिरासत में लिया है। श्रद्धा 11 दिन से फरार थी। वह लखनऊ से सीतापुर होते हुए बहराइच के रास्ते नेपाल पहुंच गई थी। दरअसल, नौ अक्तूबर 2026 को थाना हजरतगंज पर वादिनी रंजना शर्मा की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

इस मामले में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से ही आरोपी श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और चालक दानिश फरार चल रहे थे, जिन पर पुलिस की ओर से 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *