उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

रिजल्ट से पहले ही दो लडक़ों की जोड़ी फेल, लांचिंग के बाद फुस्स हो जाता है राहुल रॉकेट – मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-कांग्रेस के दो लडक़े परिणाम आने के बाद नहीं, इस बार परिणाम से पहले ही विफल हो चुके हैं। लखनऊ में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि एक तरफ सीट बंटवारे पर बैठकें चल रही हैं, दूसरी तरफ प्रत्याशी घोषित हो रहे हैं। इससे बड़ा अपमान क्या होगा। दोनों दल एक-दूसरे को शह-मात देने में लगे हैं। एनडीए पूरी तरह एकजुट है। निषाद पार्टी, सुभासपा समेत सभी सहयोगी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में परिवारवाद का दौर खत्म हो चुका है।

वर्ष 2017 से पहले यूपी बीमारू, गुंडागर्दी और अराजकता का प्रतीक था। आज प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन है। उन्होंने कहा कि, तीन गुना बजट और प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। प्रदेश में 60 फीसदी एक्सप्रेसवे, 7 शहरों में मेट्रो, 17 एयरपोर्ट जिनमें 5 अंतरराष्ट्रीय हैं, सबसे बड़ा रेल नेटवर्क और देश की पहली रैपिड रेल है। उन्होंने कहा कि जहां पहले कट्टा-बम बनते थे, वहां अब ब्रह्मोस मिसाइल, रिवॉल्वर और आधुनिक राइफल बन रही हैं। देश के 55 फीसदी मोबाइल और 60 फीसदी इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट यूपी में बन रहे हैं। 50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं। ओडीओपी से 3.25 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है। कानून-व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि महिला और व्यापारी की सुरक्षा सर्वोपरि है। गलत निगाह वालों के लिए दो ही रास्ते हैं- जेल या जहन्नुम। रामलला दर्शन पर उन्होंने कहा कि अयोध्या जाना अच्छी बात है, लेकिन सपा को रामभक्तों से माफी मांगनी चाहिए। 90 के दशक में गोलीकांड की गलती स्वीकार करनी चाहिए। भाजपा का वोट बैंक हर राष्ट्रवादी नागरिक है। रैपिड फायर में उन्होंने भारत को वल्र्ड स्पिरिचुअल पावर हाउस, यूपी को अनलिमिटेड पोटेंशियल, बुलडोजर को प्रदेश की स्ट्रेंथ बताया। अखिलेश के पीडीए को परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी और राहुल गांधी को नाकाम रॉकेट कहा जो हर बार लॉन्च होते ही फेल हो जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *