उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत
लखनऊ : धनतेरस पर बाजारों में भारी भीड़, लखनऊ पुलिस हाई अलर्ट पर

लखनऊ। लखनऊ में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ा जनसैलाब, खरीदारी को लेकर दिखा जबरदस्त उत्साह। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों से लेकर दीपावली के सजावटी सामानों तक जमकर हुई खरीदारी। मार्केट में सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़, बाजारों में दिखी त्योहार की रौनक। महिलाओं ने भी अपनी पसंद के सामान की जमकर की खरीदारी। भीड़ को देखते हुए बाजारों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद।
हजरतगंज, अमीनाबाद, चौक और आलमबाग में ड्रोन से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात। सादे कपड़ों में महिला-पुरुष पुलिसकर्मी तैनात, मनचलों और जेबकतरों पर रहेगी पैनी नजर। भीड़भाड़ वाले बाजारों में भारी वाहनों की नो-एंट्री, अवैध पार्किंग पर होगी कार्रवाई। साइबर ठगी, संदिग्ध गतिविधियों और अफवाहों पर पुलिस की नजर, आपात स्थिति में 112 पर करें कॉल।











