ताजा खबरदुनिया

अमेरिका में भारतीयों की बड़ी जीत, सुहास से प्रमिला तक इन चेहरों ने लहराया परचम

वाशिंगटन।  अमरीका में मिडटर्म चुनाव के नतीजों में भारतीय मूल के नेताओं ने जीत का डंका बजाया है। भारतीय मूल के नेता पिया डंडिया, सुहास सुब्रमण्यम और अरुणा मिलर ने चुनाव में जीत दर्ज की। मिड टर्म चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं पर लोगों ने भरोसा जताया, जो खुद में एक बड़ी उपलब्धि है। कैलिफोर्निया, वॉशिंगटन, वर्जीनिया और फ्लोरिडा में इस बार मिड टर्म चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं ने इतिहास रच दिखाया। वहीं ओहायो से रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख भारतवंशी उम्मीदवार और Trump के करीबी विवेक रामास्वामी को करारी शिकस्त भी झेलनी पड़ी। पिया डांडिया ने फ्लोरिडा से अमरीकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीता है।

मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर अरुणा मिलर और वर्जीनिया के सांसद सुहास सुब्रमण्यम भी दूसरी बार चुनाव में जीते हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद रो खन्ना ने अमरीकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीतकर लगातार छठी बार जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने रिपब्लिकन के रितेश टंडन को चुनाव में बड़े अंतर से हराया गया। बता दें कि रो खन्ना वर्ष 2017 से अमरीकी संसद के निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सदस्य हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमिला जयपाल ने वॉशिंगटन के सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से शानदार जीत दर्ज की है। लगातार छठी बार जीत दर्ज कर चुकीं प्रमिला ने हाउस में दबदबा बरकरार रखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *