
दुबई। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बने हुए हैं। अभी कुछ दिन पहले तक जो ईशान किशन टॉप पर थे, वह अब थोड़े से नीचे चले गए हैं। इस बीच टीम इंडिया के टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने लंबी छलांग मारी है और वह सीधे सातवें नंबर पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान दूसरे नंबर पर हैं। भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज के खत्म होने और वनडे सीरीज शुरू होने के साथ ही आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी कर दी है। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी भी पहले नंबर पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग फिलहाल 889 की चल रही है। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
उनकी रेटिंग 883 की चल रही है। यानी पहले और दूसरे नंबर के बल्लेबाज के बीच रेटिंग का ज्यादा अंतर नहीं है। ऐसे में अभिषेक की पहली नंबर की कुर्सी पर खतरा हो सकता है। ईशान किशन अब तीसरे नंबर पर हैं, जो कुछ वक्त पहले तक पहले नंबर की कुर्सी पर जमे हुए थे। उनकी रेटिंग 862 की है। वह भी फरहान से ज्यादा पीछे नजर नहीं आते हैं। एक अच्छी पारी उन्हें फिर से टॉप की प्रबल दावेदार बना सकती है। इंग्लैंड के हैरी बू्रक 793 की रेटिंग के साथ चौथे और जॉस बटलर 789 की रेटिंग के साथ नंबर पांच पर हैं।








