ताजा खबरदुनियाभारत

जेडी वेंस ने भारतीयों को बताया ‘बंधुआ मजदूर’, भारत भडक़ा

 नई दिल्ली। अमरीका में काम करने वाले भारतीय पेशेवरों को लेकर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की एक टिप्पणी पर भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है। वेंस ने एच-1बी वीजा पर अमरीका में काम करने वाले विदेशी कर्मचारियों को ‘बंधुआ मजदूर’ बताते हुए आरोप लगाया था कि विदेशी कंपनियां अमरीकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन पर बाहर से लोगों को बुला रही हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस बयान को न सिर्फ अनुचित, बल्कि बेहद अपमानजनक बताया है। मंत्रालय का कहना है कि इस तरह के शब्दों से गुलामी और औपनिवेशिक दौर की दर्दनाक यादें जुड़ी हैं। अमरीका अपना इतिहास न भूले। उसके विकास में भारतीयों के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *