ताजा खबरभारतराज्य

देवेंद्र फडणवीस की इस्तीफे की पेशकश कमजोर नतीजों की ली जिम्मेदारी

मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के अच्छा प्रदर्शन न कर पाने की जिम्मेदारी ली है और इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें महाविकास अघाड़ी की तीन पार्टियों के अलावा एक नैरेटिव से भी लडऩा पड़ा। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं नेतृत्व से मांग करूंगा कि मुझे सरकार के कामकाज से मुक्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि मैं भागने वाला आदमी नहीं हूं। इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं। जनता के बीच जाएंगे और नए सिरे से काम करेंगे। फडणवीस ने कहा कि मैं चाहता हूं कि भाजपा के संगठन को मजबूत करने में लग जाऊं। देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा की महाराष्ट्र इकाई की मीटिंग के बाद यह बात कही।

बुधवार को ही भाजपा नेताओं की मीटिंग हुई थी, जिसमें लोकसभा चुनाव में आए नतीजों पर मंथन किया गया। राज्य में भाजपा को महज 9 सीटों पर ही जीत मिली है, जबकि 2019 में भाजपा को राज्य में 23 सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा को इस बार लोकसभा चुनाव में 240 सीटें ही मिली हैं। यूपी, महाराष्ट्र, बंगाल और राजस्थान जैसे राज्यों में भाजपा को करारा झटका लगा है। इन्हीं राज्यों से उसे इतना झटका लग गया है कि वह बहुमत से चूक गई। भाजपा में तो वह महज 33 पर ठहर गई, जहां 2019 में वह 62 सीटें जीती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *