
वाशिंगटन । चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर अमरीका पहुंचे। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकॉल तोडक़र खुद एयरपोर्ट पर उनका ग्रैंड स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। इसमें ्रएआई का मुद्दा सबसे अहम था। जिनपिंग ने एआई को लेकर कहा कि इसका नियंत्रण हमेशा इनसानों के हाथ में रहना चाहिए। जिनपिंग ने अमरीका और चीन के बीच टकराव से बचने की अपील की। वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमरीका और चीन दोस्त हैं। उनके हित एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। वहीं अमरीका के किसी भी बड़े टीवी चैनल ने इस मुलाकात का लाइव प्रसारण नहीं किया। दरअसल, व्हाइट हाउस ने सीएनएन, एमएस नॉउ और पॉलिटिको के पत्रकारों को कवरेज से रोक रखा है।
इसके विरोध में दूसरे चैनल भी इस मुलाकात को कवर नहीं कर रहे हैं। बता दें कि जिनपिंग 11 साल बाद व्हाइट पहुंचे हैं। जिनपिंग आखिरी बार 2015 में बराक ओबामा के समय व्हाइट हाउस गए थे। तब दोनों देशों के बीच व्यापार, जलवायु और साइबर सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सहयोग की बात होती थी। अब दोनों देशों के बीच एआई चिप, दुर्लभ खनिज, सैन्य ताकत और ताइवान को लेकर बढ़े तनाव पर चर्चा हो रही।








