उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

भारतीय जनता पार्टी आज की और भविष्य की पार्टी

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हमारे कंधों पर जो जिम्मेदारी है वह कोई मौसमी नहीं है, कोई सीजनल नहीं है, वह जिम्मेदारी सदा सदा निरंत हमारे कंधो पर है। तीसरी बार मोदी सरकार को समर्थन मिलना इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा, 2047 में विकसित भारत बनाकर दिखाना है। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी भविष्य की पार्टी है। इसको संभाल के चलना ये हमारी जिम्मेदारी है। लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में जेपी नड्डा ने कहा, भाजपा भविष्य की पार्टी है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, हम पोस्टमैन नहीं हैं और न ही आपकी बात को आगे बढ़ाने वाले हैं, हम परिस्थितियों के साथ चलने वाले लोग हैं। नेता और कार्यकर्ता एक हैं जो नेता होता है वह पहले कार्यकर्ता होता है। भाजपा का हर कार्यकर्ता चैलेंज को एक्सेप्ट करके बढऩे का काम करता है। नड्डा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, उन्होंने कहा, देश में आज 1500 पार्टियां हैं जो अधिकतर परिवारवादी हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा, 13 राज्यों में कांग्रेस पार्टी जीरो पर रही है। कांग्रेस अपने वोट पर खड़ी नहीं है वह दूसरे के वोटों पर निर्भर है।

कांग्रेस भस्मासुर है, मुस्लिम वोट बैंक पर है नजर

बैठक में कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस समर्थन से जीत हासिल करती है। कांग्रेस ने कभी किसी का भला नहीं किया। कांग्रेस का कोई विचार नहीं है। बाबा साहब ने कभी कांग्रेस को कुछ नहीं समझा। कांग्रेस लोहिया को आदर्श मानने वाली परिवार की पार्टी है। भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश यादव का नाम लेकर कहा कि अखिलेश जी आपको सावधान कर रहा हूं आप सावधान रहें। कांग्रेस पार्टी की नजर आपके वोट बैंक पर है, वह भस्मासुर है और आपके मुस्लिम वोट बैंक पर उनकी नजऱ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *