उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ व्यापार मंडल द्वारा आयोजित किया गया ध्वजारोहण कार्यक्रम

लखनऊ।  आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुंशी पुलिया प्राइम प्लाजा में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सभाजीत वर्मा द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर आयोजित इस ध्वजारोहण के कार्यक्रम में हिमांशु भट्ट संगठन मंत्री लखनऊ व्यापार मंडल प्रभारी इंदिरा नगर परिक्षेत्र, मनीष वर्मा उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार मंडल, सभाजीत वर्मा, वरिष्ठ व्यापारी गोपाल अग्रवाल, विजय भास्कर पांडे, गुरुजी, संतोष त्रिपाठी अध्यक्ष मुंशी पुलिया व्यापार मंडल,पारुल सिंह, वीएम सिंह, शशिकांत तिवारी प्रशांत गुप्ता शरद मल्होत्रा विनोद सिंह चौकी इंचार्ज मुंशी पुलिया अभिषेक पांडे ,उदय प्रताप सिंह, व्यापारी नितीश श्रीवास्तव, एडवोकेट विवेक सिंह,सुभाष उप्रेती ,आशुतोष अवधवाल ब्रजराज यादव के साथ शामिल हुए।

झंडा रोहण के उपरांत व्यापारियों को संबोधित करते हुए हिमांशु भट्ट कहा जैसे देश के अमर शहीद बलिदानियों ने मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ कर इस देश को आजाद कराया उसी तरह देश को उन्नति पर पहुंचने के लिए मिलजुल कर सभी समाज के लोगों को कार्य करना चाहिए सभी लोग को और आपसी भाईचारे के साथ इस भारत भूमि की रक्षा और उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए। बच्चों को शिक्षित करना महिलाओं की सुरक्षा,व्यापारी वर्ग को व्यापार में ईमानदारी से कार्य करना चाहिए l

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *