लखनऊ (Video) : राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे, SSB जवानों द्वारा ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति से गुंजा केन्द्रीय विद्यालय गोमती नगर

लखनऊ। गोमती नगर स्थित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केन्द्रीय विद्यालय एवं सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसएसबी जवानों के बैंड द्वारा ‘वंदे मातरम’ एवं अन्य देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से विद्यालय में उपस्थित लोगों के अलावा विद्यालय परिसर के बाहर भी जहाँ तक इन गीतों की आवाज पहँुची वहाँ तक हर कोई देशभक्ति की भावना से भर उठा।
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य संजीव अग्रवाल, शिक्षकों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में छात्रों ने एसएसबी जवानों के साथ संयुक्त रूप ‘वंदे मातरम’ का गान किया। कुछ समय के लिए पूरा वातावरण देशभक्ति भावना से ओतप्रोत हो गया था।
प्राचार्य संजीव अग्रवाल ने एसएसबी जवानों को उनके द्वारा देशभक्ति गीतों की बेहतरीन प्रस्तुति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और विद्यालय परिसर में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम’ सिर्फ एक गीत नहीं है, बल्कि यह भारत की आत्मा और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाते हैं। ये उन्हें देश के निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी रचना
लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस जैसे महान क्रांतिकारियों ने इस गीत को अपनी प्रेरणा का मंत्र बनाया. स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 1950 में वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया। यह गीत भारत की आत्मा है और हमारी मातृभूमि की वंदना है।









