
मुंबई। ‘धुरंधर’ एक्टर रणवीर सिंह बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है और यूजर्स भडक़े गए हैं। दरअसल, रणवीर ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर वन’ का मजाक उड़ाया। साथ ही फिल्म में दिखाई गई देवी को भूत कह दिया। इससे लोग बुरी तरह भडक़ गए हैं और उनका कहना है कि अब तो ‘धुरंधर’ बिल्कुल फ्लॉप समझो।
मामला हाल ही गोवा में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का है, जिसमें रणवीर सिंह शामिल हुए थे। इसका एक वीडियो भी आया है, जिसमें रणवीर सिंह स्टेज पर हैं, और सामने बैठे ऋषभ शेट्टी से कह रहे हैं, मैंने थिएटर में ‘कांतारा’ देखी। यह एक बेहतरीन परफॉर्मेंस थी। खासकर जब महिला भूत (चावुंडी दैव) आपके शरीर के अंदर जाती है, वह शॉट कमाल का था।







