ताजा खबरदिल्लीभारत

तीनों सेनाओं की झांकी में दिखेेगी ऑपरेशन सिंदूर की ताकत

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर तीनों सेनाओं की झांकी म ‘ऑपरेशन सिंदूर ’ की मारक क्षमता की झलक दिखाई देगी। ‘ऑपरेशन ङ्क्दूर: संयुक्तता के माध्यम से विजय’ थीम पर आधारितयह झांकी राष्ट्र के विकसित सैन्य सिद्धांत का प्रभावशाली और सशक्त चित्रण होगी जो सटीकता, एकीकरण और स्वदेशी श्रेष्ठता की दिशा में निर्णायक परिवर्तन को दर्शाती है। इसमें भारत की ओर से सख्त संदेश भी दिया गया है कि निर्णायक, संयुक्त और आत्मनिर्भर सैन्य शक्ति का युग आ चुका है। ऑपरेशन ङ्क्षसदूर ने आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती ताकत और विकसित भारत 2047 की दिशा में राष्ट्र की अडिग प्रगति को प्रतिबिंबित बबित किया। यह भविष्य आत्मनिर्भर, समन्वित और अटूट रक्षा क्षमताओं से परिभाषित है। यह झांकी तीनों सेनाओं के समन्वय की इस कहानी को गतिशील और क्रमबद्ध प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत करती है। झांकी का अग्रिम भाग नौसेना के समुद्री प्रभुत्व को दर्शाता है, जो समुद्री मोर्चे पर नियंत्रण स्थापित करते हुए शत्रु को किसी भी प्रकार की संचालन स्वतंत्रता से वंचित करता है। इसके बाद यह दृश्य भारतीय सेना के अडिग संकल्प में परिवर्तित होता है, जहां एम777 अल्ट्रा लाइट होवित्जर तोपें सटीक और संतुलित मारक क्षमता के साथ शत्रुतापूर्ण मंसूबों को निष्क्रिय करती हैं।

100% PURE MUSTURD OIL (ADVERTISEMENT)

इनके पीछे प्रहरी की तरह खड़ी आकाश वायु रक्षा प्रणाली भारत की बहुस्तरीय और एकीकृत वायु सुरक्षा ढाल तथा अभेद्य आकाशीय सुरक्षा को दर्शाती है। गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के अभूतपूर्वं इंतजाम किए गए हैं और किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार राजधानी के संवेदनशील इलाकों, सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रमुख सरकारी भवनों के आसपास कड़ी निगरानी की जा रही है। गणतंत्र दिवस की सुरक्षा में करीब 70 हजार से अधिक पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा एनएसजी कमांडो और बम निरोधक दस्ते भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। कर्तव्य पथ, इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा घेरा बनाया गया है। उन्होंने बताया कि ड्रोन और अत्याधुनिक तकनीक के जरिये निगरानी को और मजबूत किया गया है। संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र खने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे और फेस रिकग्निशन सिस्टम का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने परेड मार्ग और उसके आसपास के इलाकों में नो ड्रोन जोन घोषित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *