ताजा खबरदिल्लीभारत

AI सम्मिट में यूथ कांग्रेस का टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन

भाजपा बोली, देश को बदनाम किया, राहुल के घर पर प्लानिंग का आरोप

नई दिल्ली। इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एआई सम्मिट-2026 में भारत-अमरीका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘मोदी इज कंप्रोमाइज्ड’ के नारे लगाए। प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें 15-20 की संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए हुए हैं। टी-शर्ट पर पीएम मोदी और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोटो लगी थी। उस पर लिखा था मोदी इज कंप्रोमाइज्ड। उधर, दिल्ली पुलिस ने चार प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।

इनकी पहचान इंडियन यूथ कांग्रेस के सेक्रेटरी कृष्णा हरि, बिहार स्टेट सेक्रेटरी कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश स्टेट वाइस प्रेजिडेंट अजय कुमार और नेशनल कोऑर्डिनेटर नरसिम्हा यादव के रूप में हुई है। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने साजिश के तहत इंटरनेशनल सम्मिट में भारत की छवि धूमिल की है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि यह संयोग नहीं, बल्कि एक प्रयोग था। इसकी प्लानिंग राहुल गांधी के आवास पर बनाई गई थी, जहां सोनिया और प्रियंका मौजूद थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *