उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

बच्चों का यौन शोषण कर वीडियो बेचने वाले दंपति को होगी फांसी

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा कोर्ट ने शुक्रवार को 33 मासूम बच्चों के यौन शोषण और उनके अश्लील वीडियो विदेशों में बेचने के दोषी दंपति को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने प्रत्येक पीडि़त परिवार को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है। फैसला देते समय पॉक्सो कोर्ट के जज प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि दोनों पति-पत्नी को मरते दम तक फंदे पर लटकाए रखा जाए।

इससे पहले कोर्ट ने 18 फरवरी को दोनों को दोषी ठहराया था। पति रामभवन सिंचाई विभाग का इंजीनियर था, जबकि पत्नी दुर्गावती हाउस वाइफ थी। सीबीआई ने रामभवन को 18 नवंबर, 2020 को अरेस्ट किया था। वहीं, दुर्गावती को गवाहों पर दबाव डालकर समझौता कराने का दोषी पाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *