उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

‘नैमिष नेचुरल्स’ के जरिए देश के लोगों को शुद्ध खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध दो युवा उद्यमी

लखनऊ । लखनऊ हज़रतगंज स्थित हबीबुल्लाह स्टेट में नियमित रूप से लगने वाले ‘फार्मर्स मार्केट’ का आयोजन इस रविवार भी किया गया। लखनऊ फार्मर्स मार्केट स्थानीय किसानों जैविक उत्पादकों, युवा उद्यमियों और कारीगरों का एक प्रमुख केंद्र है।
अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने वाले उपभोक्ता इस ‘फार्मर्स मार्केट’ के जरिए सरसों व मूंगफली के शुद्ध तेलों, सब्जियों, शहद, गेहूं का आटा, अनाज, हल्दी, गुड़, दालें और अन्य प्राकृतिक उत्पादों को प्राप्त करने के लिए सीधे इन उत्पादकों से जुड़ सकते हैं।
इस ‘फार्मर्स मार्केट’ में कुछ युवा उद्यमी ऐसे भी हैं जो लोगों को शुद्ध खाद्य उत्पाद मुहैया कराने को प्रतिबद्ध एवं समर्पित हैं। जिन्होंने देश में मिलावटी खाद्य उत्पादों व उनसे बढ़ती विभिन्न बीमारियों के खिलाफ मन में एक आंदोलन सा चला रखा है जिसके लिए वे अपनी नौकरी को भी दाँव पर लगा चुके हैं।
इन युवा उद्यमी में शाश्वत राव मठ एवं अभिषेक यादव ऐसे दो नाम हैं जिन्होंने अपनी कम्पनी ‘नैमिष नेचुरल्स’ की शुरूआत इसी सोच के साथ की कि हम अपने देश के लोगों को शुद्ध खाद्य तेल व मसाले उपलब्ध कराऐंगे। इसके साथ ही इनका ध्येय रोजगार पैदा करके कुछ लोगों को रोजगार देने का भी है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *