उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत
”विश्व गौरैया दिवस” पर अपील : अपने घर की छत या घर के बाहर गौरैया के लिए रखें दाना पानी

चित्रकूट। आज 20 मार्च को पूरे देश के वन विभागों द्वारा ”विश्व गौरैया दिवस” मनाया जा रहा है। वन विभाग द्वारा बताया गया कि गौरैया की दिन प्रतिदिन कमी होती जा रहा है जिसको लेकर वन विभाग के द्वारा तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है । जन जागरूकता के कार्यक्रमों से लोगों को गौरैया की सुरक्षा और बचाव के जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के वन प्रभाग चित्रकूट द्वारा ”विश्व गौरैया दिवस” मनाया जा रहा है।

इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि वन प्रभाग चित्रकूट द्वारा जिले की सभी रेंजों में ”विश्व गौरैया दिवस” मनाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि पहले यह पक्षी खूब और भारी संख्या दिखाई देते थे पर आज ये बहुत कम देखने को मिला रहे है। उन्होंने कहा कि अब गर्मी का मौसम आ गया है हमारी सभी से अपील है है सब लोग अपने छतों पर या घर के बाहर किसी बर्तन में पानी भरकर रखे और कुछ उनके खाने के लिए दाने डाल दें जिससे भूख और प्यास से गौरैया को कोई क्षति न हो। उन्होंने विश्व वानिकी दिवस पर भी लोगों से पेड़ पौधों की सुरक्षा और पेड़ लगाने को कहा एवं अपने आस पास साफ सुथरा वातावरण रखने को कहा।
रिपोर्ट – वीरेंद्र शुक्ला चित्रकूट









