ताजा खबरदुनिया

VIDEO: बांग्लादेश में बड़ा हादसा, पद्मा नदी में गिरी बस, 24 यात्रियों की मौत, कई लापता

ढाका। बांग्लादेश में बुधवार शाम यात्रियों से भरी एक यात्री बस, नौका पर चढ़ाये जाने के दौरान अनियंत्रित होकर पद्मा नदी में गिर गई जिससे कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं। यह दर्दनाक हादसा राजबाड़ी जिले के दौलतदिया फेरी टर्मिनल के पास शाम लगभग सवा पांच बजे तब हुआ जब ढाका की ओर जा रही ‘सौहार्द परिवहन’ की बस पंटून नंबर 3 से नदी में जा गिरी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, फेरी के करीब पहुंचते ही बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पलट गई और नदी में लगभग 30 फीट नीचे डूब गई। फायर सर्विस के अधिकारी ताल्हा बिन जासिम ने बताया कि जलमग्न बस के भीतर से 22 शव बरामद किए गए हैं, जिनमें 6 पुरुष, 11 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, कोस्ट गार्ड और सेना की सहायता से बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। रात भर चले इस ऑपरेशन में कई दमकल यूनिटों और गोताखोरों को लगाया गया। एक दमकल अधिकारी सोहेल राणा के मुताबिक, ‘हमजा’ नामक जहाज और क्रेन की मदद से करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार आधी रात को बस को नदी से बाहर निकाल लिया गया। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने बचाव कार्यों की जानकारी ली है और इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *