ताजा खबरदिल्लीभारत

पेपर लीक: NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला, CBI करेगी जांच

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। एजेंसी ने कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी, इसके लिए तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी। एजेंसी ने कहा कि 10 मई 2026 की प्रेस रिलीज के क्रम में यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई करेगी। बता दें कि 22 लाख से अधिक कैंडिडेट्स नीट यूजी 2026 एग्जाम में शामिल हुए थे। अब सभी कैंडिडेट्स के लिए NTA दोबारा से नीट यूजी 2026 का आयोजन करेगा, जिसकी तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

ADVERTISEMENT

बता दें कि राजस्थान के सीकर से नीट यूजी 2026 पेपर लीक का मामला सामने आया था। मामले की जांच राजस्थान पुलिस SOG कर रही थी। SOG शुरुआत में मान रही थी कि नीट यूजी पेपर लीक नहीं हुआ था। हालांकि SOG ने स्वीकारा था कि नीट यूजी 2026 गेस पेपर एग्जाम से पहले वायरल हुआ था, जिससे सवाल मेन एग्जाम में आए थे। SOG ने जांच के बाद स्वीकारा था कि नीट यूजी गेस पेपर से हूबहू सवाल मेन एग्जाम में आए थे। जानकारी की मुताबिक 120 से 150 सवाल नीट एग्जाम में हूबहू आए थे, जिसमें केमिस्ट्री के 30 और बायोलॉजी के 90 तक सवाल थे। जबकि नीट यूजी में कुल 180 सवाल पूछे जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *