ताजा खबरदिल्लीभारत

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा, याचिकाकर्ता ने जज पर कागज फेंके, अभद्र भाषा का किया प्रयोग

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को तब अजीबोगरीब हालात पैदा हो गए, जब एक याचिकाकर्ता ने आक्रामक तरीके से अपनी बात रखते हुए माननीय जजों को ही आदेश देना शुरू कर दिया और कागजात पीठ की ओर उछाल कर फेंक दिए। याचिकाकर्ता ने सीजेआई सूर्यकांत को अपशब्द भी कहे। पुलिस ने याचिकाकर्ता को हिरासत में ले लिया। अपने मामले की खुद पैरवी कर रहे याचिकाकर्ता ने अपनी अर्जी में जज को गालियां भी दी। पिटीशनर की इस हरकत से कोर्ट भडक़ गया और उसे कोर्ट रूम से निकालने का आदेश दे दिया। यह घटना जस्टिस केवी विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच के सामने हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को कोर्ट रूम में हुई इस हरकत से खफा दो जजों की पीठ ने उस पिटीशनर को सुप्रीम कोर्ट से जबरदस्ती निकालने का आदेश दिया। दरअसल, याचिकाकर्ता ने अपनी अर्जी में इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक फैसले को चुनौती दी थी। जब उसके मामले की सुनवाई होने लगी तो उसने पीठ को आदेश देना शुरू कर दिया। यह देखकर कोर्ट दंग रह गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *